Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडी कर्मचारी से मारपीट, कनपटी पर रिवॉल्वर लगाने का आरोप:सचिव से शिकायत, आरोपी मंडी सहायक पर कार्रवाई की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ कृषि उत्पादन मंडी समिति में गुरुवार शाम एक कर्मचारी से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मंडी के कर्मचारी फूलचंद्र गौतम ने मंडी सहायक दीपक पांडेय पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार को मंडी समिति के सचिव पंकज राठौड़ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। फूलचंद्र गौतम ने अपनी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह मंडी कार्यालय पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद मंडी सहायक दीपक पांडेय ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो दीपक पांडेय ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उन्हें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। शिकायत के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपी दीपक पांडेय ने फूलचंद्र गौतम की कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह काफी डर गए हैं। घटना के बाद फूलचंद्र गौतम ने शुक्रवार को मंडी समिति के सचिव पंकज राठौड़ को लिखित शिकायत दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फूलचंद्र गौतम ने अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। यह मामला मंडी समिति से जुड़ा होने के कारण कर्मचारियों के बीच भी चर्चा में है। शिकायत मिलने के बाद मंडी समिति के अधिकारियों ने मामले की जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। मंडी समिति के सचिव पंकज राठौड़ ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत मिली है और आरोपों की जांच की जा रही है। रिवॉल्वर दिखाने और मारपीट के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर DM सख्त:सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश, स्कूल पर जताई नाराजगी
    Next Article
    गोरखपुर के स्कूल में 'वन्दे मातरम्' कार्यक्रम:छात्रों ने किया सामूहिक गायन, राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment