Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल छात्रा से ट्रेन में रेप की कोशिश का आरोप:पानी और पिज्जा ऑफर कर ब्लेंकेट में बुलाया, उसके बाद किया बैड टच

    8 hours ago

    1

    0

    वाराणसी से अहमदाबाद जा रही सबरमती एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में एमबीबीएस कर रही एक छात्रा से रेप की कोशिश का आराेप है। मामले में छात्रा के मां की शिकायत के बाद जीआरपी और आरपीएफ एक्टिव हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एक्स पर की शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी को पानी में नारकोटिक्स और पिज्जा देने की कोशिश की गईआरोप है कि मना करने पर बेटी के साथ में छेड़छाड़ हुई। आरोप है कि इसके बाद बेटी का कंबल खींचकर सीट पर फेंक दिया। नहीं दी लिखित शिकायत शुक्रवार देर रात ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया,लेकिन मामले में पीड़िता की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। इसके बाद शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। पीड़िता की मां ने इस मामले में रेलवे के एक्स पर शिकायत कर मदद मांगी थी। उन्होंने किए पोस्ट में बताया कि उनकी बेटी से सहयात्री अमित सिंह यादव ने मल्होर रेलवे स्टेशन के पास दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत टीटीई से की। इस मामले में वह आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती हैं। लखनऊ पहुंचने पर हिरासत में लिया इस मामले में डीआरएम की तरफ से दिए गए जवाब में बताया कि ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर महिला यात्री की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज विधिक कार्रवाई की गई। जीआरपी की ओर से बताया गया कि सहायक निरीक्षक लक्ष्मी सिंह और एएसआई राधे श्याम त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मामले को अटैंण्ड किया। आरोपी को ट्रेन से उतार लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल सील, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
    Next Article
    संभल में गोवंश हत्या की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार:गोवंश और हत्या के उपकरण बरामद, दोनों का आपराधिक इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment