Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल सील, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

    9 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रेखा का निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित निजी अस्पताल को सील कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच में यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों और लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में NBRI में बोगनविलिया उत्सव:बड़ी संख्या में पहुंचे लोग ,बोगनविलिया के दिखे विभिन्न रंग छात्रों ने जमकर लिया सेल्फी
    Next Article
    मेडिकल छात्रा से ट्रेन में रेप की कोशिश का आरोप:पानी और पिज्जा ऑफर कर ब्लेंकेट में बुलाया, उसके बाद किया बैड टच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment