Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल के लख्मी विहार में अंबेडकर जयंती मनाने का विरोध:भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का दलित समाज की महिलाओं ने किया घेराव

    3 hours ago

    2

    0

    मेडिकल थाना क्षेत्र की लख्मी विहार कालोनी में मंगलवार को दलित परिवारों को डा. अंबेडकर की जयंती मनाने से रोक दिया गया। इन परिवारों का आरोप था कि कालोनी में रहने वाले कुछ जातिवादी मानसिकता के लोग इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे, जिनकी शिकायत पर पुलिस कालोनी में पहुंची और कार्यक्रम शुरु होने से पहले ही खत्म करा दिया। इससे नाराज दलित समाज की महिलाओं ने इसी कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता का घेराव कर दिया। भाजपा नेता ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया और घर के अंदर ही केक काटकर डा. अंबेडकर का जन्मोत्सव मनवाया। पहले एक नजर पूरे मामले पर लख्मी विहार कालोनी में लगभग 200 परिवार रहते हैं। इनमें दलित परिवारों की संख्या लगभग 30 से अधिक है। मंगलवार को डा. अंबेडकर की जयंती पर यहां पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके लिए पार्क में डा. अंबेडकर का चित्र लगाने की तैयारी थी। तभी मेडिकल थाने से कुछ पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को रुकवा दिया। पुलिसकर्मियों ने हवाला दिया कि शासन ने नई परंपरा पर रोक लगा रखी है। देखते ही देखते गहमागहमी बढ़ गई और कार्यक्रम शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया। कालोनी के लोगों ने की शिकायत पुलिसकर्मियों के साथ दलित परिवारों की नोकझोंक हुई। उन्होंने पूछा तो बताया गया कि कालोनी के ही कुछ लोगों ने शिकायत की थी। नाराज महिलाओं ने कहा कि यह जातिवादी मानसिकता के लोग हैं जो हमेशा से दलित समाज को अपमानित करने का बहाना ढूंढते हैं। नाराज महिलाओं ने कहा कि RW के नियम देश के कानून से ऊपर नहीं हो सकते। वह मूर्ति नहीं लगा रहे थे। केवल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करनी थी। उसमें भी इन लोगों की गंदी सोच आड़े आ गई। भाजपा नेता का किया गया घेराव जिस कालोनी में यह विवाद हुआ, उसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. रवि प्रकाश का परिवार भी रहता है। पुलिस ने जैसे ही कार्यक्रम रोका, वैसे ही दलित समाज की महिलाएं एकत्र होकर रवि प्रकाश के घर पहुंच गईं और उनका घेराव किया। डा. रवि प्रकाश ने पुलिसकर्मियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी एक नही सुनी गई। पुलिस ने उन्हें भी हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पार्टी के जिम्मेदार लोगों को मामले की जानकारी दी लेकिन किसी ने मदद नहीं की। परिवारों को किया मुचलकता पाबंद कालोनी में कार्यक्रम को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। विवाद की स्थिति को देखकर सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। वहां एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह के अलावा सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी रहे। काफी देर गहमागहमी हुई लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद अफसर भी आपसी सहमति से कार्यक्रम करने का हवाला देकर चले गए। इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम करने वालों को मुचलका पाबंद कर दिया। जिस कारण वह मंगलवार को विरोध भी दर्ज नहीं करा सके। घर में काटा गया जन्मोत्सव का केक पूरे दिन लख्मी विहार में पुलिस का डेरा रहा। शाम को पुलिस लौटी, जिसके बाद एक परिवार ने अपने घर पर केक कटिंग का कार्यक्रम रखा। उसी कार्यक्रम में यह परिवार जुटे और केक काटकर डा. अंबेडकर का जन्मदिन मनाया। इनका कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ घर घर डा. अंबेडकर की जयंती मनाने का आग्रह कर रहे हैं, वहीं उनकी पुलिस कुछ लोगों के शह पर विरोध की भूमिका निभा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले-ईरान से 2 दिन में बातचीत हो सकती है:आसिम मुनीर का काम बेहतर, इसलिए पाकिस्तान में मीटिंग होने की संभावना
    Next Article
    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:दिल्ली से बिहार जा रही थी, कानपुर सेंट्रल पर RPF की महिला सिपाहियों ने उतारा, सुरक्षित डिलीवरी कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment