Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार:सोनभद्र में दो महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। 52 कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जनवरी और फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। शिवकुमारी नामक एक कर्मचारी ने बताया कि प्रबंधन हर बार 5-10 दिन में भुगतान का आश्वासन देता है, जबकि संबंधित कंपनी भुगतान में देरी के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराती है। कर्मचारियों ने बताया कि मात्र ₹7,000 मासिक वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। दो महीने से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। एक अन्य प्रदर्शनकारी शिव कुमार ने जानकारी दी कि सफाई कर्मचारियों से 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है। उन्हें शौचालय और बाथरूम की सफाई के साथ-साथ खून साफ करने और शव हटाने जैसे कार्य भी करने पड़ते हैं। इसके बावजूद वेतन समय पर नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है, जिससे कई कर्मचारी खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते। कर्मचारियों ने अपनी मांगों में बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, मासिक वेतन को न्यूनतम ₹18,000 करना और प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच नियमित भुगतान सुनिश्चित करना शामिल किया है। वर्ष 2007 से कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि अब तक उनके वेतन में मामूली बढ़ोतरी ही हुई है और भुगतान के लिए उन्हें कई बार आंदोलन करना पड़ा है। फिलहाल, कर्मचारियों की निगाहें जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने किया सूइसाइड:एक दिन पहले साथियों को बांटी मिठाई, बोले थे कल सात हजार का सूट पहनकर जाऊंगा
    Next Article
    बलिया में चार गैंगलीडरों की 8.96 लाख की संपत्ति जब्त:अवैध तरीके से अर्जित किया गया था धन, पुलिस चला रही अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment