Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि, हाईकोर्ट में सुनवाई कल:शंकराचार्य यौन उत्पीड़न केस : मजिस्ट्रेट के सामने बटुकों का बयान, पूछताछ जारी

    3 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने दोनों नाबालिग बटुकों का मेडिकल परीक्षण कराया। प्रयागराज के तेज बहादुर स्प्रू (बेली अस्पताल) में दो डॉक्टरों के पैनल ने जांच और एक्स–रे रिपोर्ट तैयार की। मेडिकल रिपोर्ट बंद लिफाफे में विवेचक को सौंपी गई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने दावा किया है कि दोनों बालकों की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्र का कहना है कि दोनों का मेडिकल हो गया है। कोर्ट का मामला है इससे आगे कुछ भी नहीं बता सकते। इससे पहले दोनों नाबालिग लड़का का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने मेडिकल में बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने का दावा करते हुए बताया गया था कि दोनों ने मजिस्ट्रेट के सामने रो रोकर आपबीती सुनाई है। तेजी से चलती इन कार्रवाई से ऐसे में माना जा रहा है कि अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानून का शिकंजा कसने लगा है। उधर, हाईकोर्ट में शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। ऐसे में पुलिस की ओर से अदालत में मेडिकल रिपोर्ट भी रखी जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट से भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका लग सकता है। मौका-ए-वारदात का नक्शा तैयार इससे पहले पुलिस ने जांच की शुरुआत मौका-ए-वारदात से की। रविवार को जांच टीम ने माघ मेला क्षेत्र के उस मौका–ए–वारदात का नक्शा तैयार किया जहां नाबालिक बटुकों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह वह घटनास्थल है जहां माघ मेला में शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद का शिविर लगा था। जांच टीम दोपहर में घटनास्थल पहुंची। उनके साथ वादी आशुतोष महाराज भी थे। आशुतोष महाराज से जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम ने शिविर में आने, जाने, पीछे के रास्तों समेत आसपास के क्षेत्र का नक्शा तैयार किया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही विवेचना अधिकारी ने त्रिवेणी मार्ग माघ मेला स्थल पर लगे सीसीटीवी के बारे में जानकारी जुटाई। अविमुक्तेश्वरानंद का जहां शिविर लगा था वहां विधिवत निरीक्षण कर विस्तृत नक्शा-नज़री तैयार किया। निरीक्षण के दौरान शिविर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, संबंधित कक्षों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भौतिक सत्यापन एवं अंकलन किया। कलमबंद बयान दर्ज, आतुतोष महाराज हमलावर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर एक बार फिर हमला बोला। कई गंभीर आरोप लगाते हुए नए खुलासे किए। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि दोनों नाबालिग लड़कों का मेडिकल हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों लड़का का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज हो गया। लड़कों ने रो रोकर आपबीती बताई है। अब अविमुक्तेश्वरानंद को जेल जाने से कोई नहीं बचा पाएगा। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अजय राय का नाम लेकर चैलेंज किया कि वह कथित शंकराचार्य को बचाकर दिखाएं। आशुतोष महाराज ने आरोप लगाए कि नाबालिक बटुकों के यौन शोषण में मठ का कामकाज देखने वाले सीईओ प्रकाश उपाध्याय भी शामिल है। आरोप लगाया है कि प्रकाश उपाध्याय ही बाढ़ग्रस्त राज्यों से बटुकों को लाता था। गुरु सेवा के नाम पर मुकुंदानंद के साथ मिलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास भेजता था। कहा कि आशुतोष महाराज ने एक नाम अरविंद का लिया था। इस कांड में लिप्त होने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि अरविंद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गुरु भाई है। आरोप लगाया है कि सपा और कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी इसमें शामिल हैं। समय आने पर नेताओं के नाम का भी खुलासा किया जाएगा। करीब 20 पीड़ित मेरे संपर्क में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि दोनों नाबालिक बटुकों का आज पॉक्सो कोर्ट में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि दो नाबालिग बटुक ही नहीं बल्कि करीब 20 पीड़ित उनके संपर्क में हैं। नाबालिक बच्चों का यौन शोषण माघ मेला से लेकर वाराणसी मठ, बद्रीनाथ धाम और नरसिंह आश्रम जबलपुर में भी होता था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि जिस तरह की सबूत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हैं। आशुतोष महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का चोला पहनने वाले लोग, सनातन धर्म को बेचने वाले लोग विदेशों से राजनीतिक पार्टियों से फंडिंग ले रहे हैं। आरोप लगाया कि छोटे छोटे नाबालिगों को कई राज्यों से लाकर कुकर्म किया जाता है। अवि मुक्तेश्वरानंद के शिविर में कई सपा नेता और कांग्रेसी जाया करते थे आशुतोष महाराज ने आरोप लगाए कि अवि मुक्तेश्वरानंद के शिविर में कई सपा नेता और कांग्रेसी जाया करते थे। उनके नाम सामने आए हैं, वह बटुकों के कुकर्म में तो शामिल नहीं थे इसकी जांच हो रही है। उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम पर कई आरोप लगाए। बृजेश मिश्र या केशव मौर्या इस सवाल पर बस इतना कहा कि यूपी के डिप्टी सीएम हैं। शंकराचार्य के साथ मिले थे। साजिश में शामिल थे। इसकी भी जांच हो रही है। अवि मुक्तेश्वरानंद पर घोटाले का आरोप लगाया। कहा यूपी सरकार जांच करा रही है। जल्द ही करोड़ों के घोटाले और फंडिंग में फंस जाएगा। बता दें कि पोक्सो एक्ट के तहत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, तीन अज्ञात में अब तक दो नामों अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का खुलासा हो चुका है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने जल्द ही तीसरे नाम के खुलासे की भी बात कही है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उनके संपर्क में कुछ महिलाएं भी हैं। पुलिस ने तेज की जांच, तो गरमाई सियासत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने हरदोई में पीड़ित के परिवार का बयान लिया है। दूसरी टीम सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तार भी कर सकती है। इधर, सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं कहीं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे मेरे गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं। जहां भाजपा सरकार नहीं, उस राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए। वहीं, एक महिला सुबह अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया। कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकले। यूपी कांग्रेस ने मामले में प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध दर्ज 'पॉक्सो केस' से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है। यह कार्रवाई तब हुई, जब शंकराचार्य ने कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों पर प्रदेश सरकार से सवाल किए थे। इससे पहले रविवार को पुलिस शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। पुलिस ने शिविर के आने-जाने के रास्तों और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया। दरअसल, 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR हुई। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को कहा, "शाहजहांपुर से आज मेरे पास एक परिवार आया जिन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज नामक व्यक्ति ने उन्हें कहा कि अपनी नाबालिग बच्चियों का नाम लेकर अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दीजिए। जब उन्होंने मना कर दिया तब धमकी दी गई। इस तरह लोगों को प्रलोभन देकर या धमकाकर हमारे खिलाफ खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी अस्पताल में वार्ड बॉय से अभद्रता का आरोप:स्टाफ ने कोतवाली पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, जांच जारी
    Next Article
    रंगों में रंगी महिला एकता मिलन की बैठक:IMA हॉल में धूमधाम से मना होली महोत्सव ,गीत-संगीत और हास्य नाटिका के बीच दी होली की शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment