Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी अस्पताल में वार्ड बॉय से अभद्रता का आरोप:स्टाफ ने कोतवाली पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी जिला अस्पताल में एक वार्ड बॉय के साथ कथित अभद्रता के बाद अस्पताल स्टाफ और कोतवाली के एक मुंशी के बीच विवाद हो गया। इस घटना के विरोध में अस्पताल स्टाफ ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा के पास सड़क किनारे एक युवक नशे की हालत में गंभीर घायल मिला था। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हर्ष कुमार ने घायल का उपचार शुरू किया। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए वार्ड बॉय सुशील कुमार को कोतवाली भेजा। वार्ड बॉय सुशील कुमार रात 1 बजे कोतवाली पहुंचे और काफी देर तक खड़े रहे। सुशील का आरोप है कि कोतवाली में तैनात मुंशी ने उनके साथ अभद्रता की और डॉक्टर से सीधे बात करने को कहा। इस घटना से अस्पताल स्टाफ में नाराजगी फैल गई। हालांकि, कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने सिर्फ डॉक्टर से घायल का नाम पूछा था और बयान दर्ज किया था। उन्होंने किसी भी तरह की अभद्रता से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस मेमो तुरंत रिसीव कर लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह इमरजेंसी का पूरा स्टाफ, जिसमें फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शिवमंगल सिंह चौहान और उदय प्रताप सिंह, डॉक्टर हर्ष कुमार, शिवांशु कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे, कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मुंशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रानी बनकर हापुड़ में रह रही थी बांग्लादेशी महिला:हापुड़ में SIR प्रक्रिया में सेंध लगाकर बना वोटर आईडी, मामला खुलते ही दंपती फरार
    Next Article
    मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि, हाईकोर्ट में सुनवाई कल:शंकराचार्य यौन उत्पीड़न केस : मजिस्ट्रेट के सामने बटुकों का बयान, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment