Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीडियाकर्मी को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी:भोपाल के ईरानी गैंग के शाहजहांपुर कनेक्शन पर चलाई थी खबर, FIR दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक मीडियाकर्मी को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मीडियाकर्मी का आरोप है कि यह धमकी भोपाल के कुख्यात ईरानी गैंग के शाहजहांपुर कनेक्शन पर उसकी खबर से जुड़ी है। पीड़ित मीडियाकर्मी कमल सिंह सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई में रहते हैं और एक न्यूज चैनल के संवाददाता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक फेसबुक पेज चलाते हैं, जिस पर सरकारी योजनाओं और पुलिस-प्रशासन के कार्यों को प्रसारित करते हैं। वे समस्याओं पर भी लिखते हैं। शुक्रवार रात उनके फेसबुक पेज के मैसेंजर पर 'सत्येंद्र त्रिपाठी' नाम की फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी भरा मैसेज आया। कमल सिंह का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने भोपाल के कुख्यात ईरानी गैंग के मुखिया आबिद अली उर्फ रहमान डकैत उर्फ राजू ईरानी के शाहजहांपुर कनेक्शन पर एक खबर लिखी थी। उन्हें संदेह है कि गैंग से जुड़े सदस्य नहीं चाहते कि शाहजहांपुर में उनके साथियों के नाम उजागर हों। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनके घर से कुछ ही दूरी पर एक कुख्यात गैंग रहता है, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि मीडियाकर्मी की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर, 6 बारातियों की मौत:टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए
    Next Article
    कादरीगेट चौराहा पर दुकानदारों में मारपीट:फर्रुखाबाद में ठेली लगाने को लेकर चले लाठी-डंडे, VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment