Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया के गुर्गों की गुंडई में कुख्यात 'प्रधान' हिरासत में:प्रयागराज में आरोपी बेटे को पकड़ने गई पुलिस टीम की कार में मारी टक्कर

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में माफिया के गुर्गों की सरेआम गुंडई के मामले में अब पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली गांव के प्रधानपति माशूक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में एक दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया शाह सऊद उसका बेटा है। बताया जा रहा है कि 21 मार्च को शाह सऊद को पकड़कर ले जाने के दौरान प्रधान व उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। इसके बाद ही उस पर भी शिकंजा कसा गया। माशूक तीन दिन पहले एक मामले में जेल से छूटकर आया था। अब जानिए कौन है माशूक प्रधान माशूक पूरामुफ्ती के असरौली गांव की प्रधान नूर जहेरा का पति है और उसके खिलाफ 16 गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उसके परिवार के 10 लोगों में से नौ पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 2023 में माफिया के खिलाफ चले अभियान में उसके भी करोड़ों के घर पर बुलडोजर चला था। 51 साल पहले शुरू हुई खौफ की दास्तां माशूक के खौफ की दास्तां 1975 में शुरू हुई। तब माशूक उर्फ माशूकउद्दीन ने अपने सगे भाई मोहिनुद्दीन के साथ मिलकर गांव के ही हाजी उर्फ सनुद्दीन को गोली मार दी। महज पांच दिन बाद हाजी के करीबी सफीकुद्दीन को मस्जिद से खींचकर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें भी माशूक और उसके भाइयों का नाम आया। मुठभेड़ में भाई मारा गया था इसके बाद तत्कालीन धूमनगंज इंस्पेक्टर राम नवमी यादव ने माशूक के भाई मोहिउद्दीन को मुठभेड़ में मार गिराया, लेकिन माशूकउद्दीन पुलिस के हाथ नहीं आया और फरार हो गया। 1995 में, जब इंस्पेक्टर राम नवमी यादव रिटायर हो चुके थे, उनके बेटे बलवंत यादव की इंडियन ऑयल डिपो झलवा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में माशूकउद्दीन और उसके भतीजे असलूब को नामजद किया गया, हालांकि बाद में दोनों दोषमुक्त हो गए। परिवार पर दर्ज मुकदमों का लंबा रिकॉर्ड पुलिस कर रही पूछताछ सूत्रों के मुताबिक, पुलिस माशूक से पूछताछ में जुटी है। उसका बेटा शाह सऊद पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह मामला 17 मार्च का है जब खुल्दाबाद के अटाला में इलाहाबाद कबाब पराठा रेस्टोरेंट में रूदापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल को गिराकर पीटा गया था। इस मामले में शाह सऊद के अलावा फैज अख्तर भी जेल भेजा गया है। शेष चार नामजद व पांच अज्ञात की तलाश की जा रही है। लापरवाही के आरोप में एक दिन पहले अटाला चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव को सस्पेंड भी किया जा चुका है। अतीक के गढ़ रहे इलाकों के बदमाश अटाला के इलाहाबाद कबाब पराठा रेस्टोरेंट में हुई इस घटना में अतीक अहमद के गढ़ रहे हटवा, असरौली, सरैया गांव के बदमाशों के साथ-साथ नवाबगंज का एक ऐसा बदमाश साकिब निवासी नवाबगंज भी शामिल था, जो डबल मर्डर में सजायाफ्ता है और वर्तमान में बेल पर है। घटना 17 मार्च की रात 11:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर पीटते दिखाई देते हैं। यह भी दिखाई दे रहा है कि इस घटना से रेस्टोरेंट में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना के बाद डायल112 पर सूचना दी तो पुलिस आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN के ICU वार्ड में नो एंट्री, गार्ड तैनात:आग लगने के बाद सख्ती की गई, मरीज शिफ्ट किए; यहां वेंटिलेटर की कमी
    Next Article
    रामपुर में सम्राट अशोक जयंती और होली मिलन समारोह:समाज सुधार और शिक्षा पर जोर दिया, कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment