Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगलुरु में महिला कर्मचारी के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एपीएमसी कार्यालय का घेराव, कार्रवाई की मांग

    3 hours from now

    1

    0

    मंगलुरु (कर्नाटक), 27 जुलाई कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के सचिव सीएच मोहन के खिलाफ ग्रुप डी की एक महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिलाओं के एक समूह ने सोमवार को यहां बैकमपाडी में एपीएमसी कार्यालय का घेराव किया। कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य प्रतिभा कुलई की अगुवाई में करीब 25 महिलाओं ने एपीएमसी कार्यालय में प्रवेश किया और इस कथित दुराचार को लेकर कार्रवाई की मांग की। कुलई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एपीएमसी में कार्यरत महिला सफाईकर्मी से बार बार संपर्क कर उसे अपनी मांग मानने के लिए समझौता करने को कहा।उन्होंने बताया कि मोहन ने उस महिला को अपनी मांग मानने का संकेत देने के लिए सोमवार को हरी साड़ी पहनने को कहा था और धमकी दी थी कि ऐसा नहीं करने पर वह अपनी नौकरी गंवा सकती है। कुलई के मुताबिक, अपने दो बच्चों का अकेले पालन पोषण कर रही महिला ने इस कथित उत्पीड़न के बाद इलाके की एक बुजुर्ग महिला से संपर्क किया और इसके बाद यह मामला स्थानीय महिलाओं के संज्ञान में आया जिन्होंने उस अधिकारी से निपटने के निर्णय किया। उन्होंने कहा, “वह महिला प्रति माह 15,000 रुपये कमाती है और अधिकारी उसकी कमजोर वित्तीय स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है।हमने उसे चेतावनी दी है कि यदि उस महिला को कुछ हुआ तो उसके लिए वह अधिकारी जिम्मेदार होगा।” इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देने के लिए मोहन उपलब्ध नहीं था। तत्काल यह भी पता नहीं चल सका कि क्या इन आरोपों के संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत की गई है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
    Next Article
    बिहार के सीवान में छात्रों पर कथित तौर पर एके-47 इस्तेमाल करने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment