Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा अस्पताल में बाइक चोरी की कोशिश:तीमारदारों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

    8 hours ago

    1

    0

    महोबा जिला अस्पताल परिसर में बाइक चोरी का प्रयास करते एक युवक को तीमारदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह घटना तब हुई जब एक तीमारदार अपने भाई का इलाज कराने अस्पताल आया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सौजना निवासी सुरेंद्र अपने बीमार भाई को इमरजेंसी वार्ड में दिखाने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी और जल्दबाजी में लॉक खुला छोड़ दिया था। एक युवक ने इसी का फायदा उठाकर बाइक चुराने की कोशिश की। बाइक लेकर खिसकते युवक को पास खड़े सुरेंद्र के पिता ने देख लिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य तीमारदार और लोग दौड़ पड़े। भीड़ ने घेराबंदी कर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कहरा गांव निवासी गोपाल उर्फ बउआ के रूप में हुई है। आरोपी गोपाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि वह केवल दो मिनट के लिए बाइक पर बैठा था और लोगों ने उसे गलतफहमी में चोर समझ लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब मामले की सघन जांच और पूछताछ में जुटी है। जिला अस्पताल में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर से आए दिन गाड़ियां चोरी होती हैं, जिससे लोग भयभीत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के रवि शेखर को UPSC में 176वीं रैंक:तीसरे एटेंप्ट में मिली सफलता, ऑनलाइन क्लासेस से तैयारी की
    Next Article
    कौशांबी में युवक का फंदे पर लटका मिला शव:आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment