Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के रवि शेखर को UPSC में 176वीं रैंक:तीसरे एटेंप्ट में मिली सफलता, ऑनलाइन क्लासेस से तैयारी की

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया के दौलतपुर गांव निवासी रवि शेखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 176वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। रवि शेखर सिंह, दौलतपुर गांव के निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र हैं। उनके पिता बलिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रवि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बसंतपुर से इंटरमीडिएट तक और स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से पूरी की। रवि शेखर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि यह उनका यूपीएससी में तीसरा प्रयास था, जबकि यह उनका दूसरा इंटरव्यू था। रवि ने घर से ऑनलाइन पढ़ाई करके यह सफलता प्राप्त की। रवि शेखर सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता दिलीप सिंह ने बताया कि रवि की सफलता के पीछे उनकी मां की कड़ी मेहनत है। रवि की मां पुष्पा देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रवि शुरू से ही मेधावी रहा है और वह अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। रवि शेखर सिंह की इस कामयाबी पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी बहन पूर्णिमा की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े भाई राजशेखर सिंह की शादी अभी नहीं हुई है। शुक्रवार को दौलतपुर गांव में स्थित मठिया में आयोजित होली गायन कार्यक्रम में रवि शेखर सिंह की सफलता ने खुशी को दोगुना कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने अपने शुभचिंतकों का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर अभय नारायण सिंह, राजेश सिंह, लक्ष्मण पाण्डेय, अर्जुन राम, बलिराम गुप्ता और शंकर राजभर सहित कई ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस:जल्द शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स, पहले चरण में घरेलू उड़ान और कार्गो सेवा
    Next Article
    महोबा अस्पताल में बाइक चोरी की कोशिश:तीमारदारों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment