Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा डैम में नहाते समय चाचा-भतीजे की डूबकर मौत:14 घंटे बाद पानी में उतराते मिले दोनों के शव, डैम के किनारे रात भर बैठे रहे परिजन

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा के उर्मिल डैम में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। घटना के करीब 14 घंटे बाद शुक्रवार सुबह उनके शव बरामद किए गए। यह घटना महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा माफ गांव में हुई। गुरुवार दोपहर 8 वर्षीय रितेश और उसका 10 वर्षीय चाचा आर्यन अपनी 4 वर्षीय बहन प्राची के साथ डैम पर नहाने गए थे। खेलते समय वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी में डूब गए। बहन बोली- भाई पानी में ही रह गएं जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान छोटी बहन प्राची दोनों भाइयों के कपड़े लेकर घर पहुंची और बताया कि भाई पानी में ही रह गए। इसके बाद रितेश के पिता ज्ञान सिंह, जो फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, तुरंत डैम की ओर भागे। ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन शाम होने और अंधेरा छाने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया। डैम के किनारे पूरी रात परिजन इंतजार करते रहे परिजनों ने पूरी रात उर्मिल डैम के किनारे इंतजार किया। लगभग 14 घंटे बाद, शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों के शव पानी में उतराते हुए मिले। मृतक बच्चे आदिवासी कुचबंदिया परिवार से थे। आर्यन अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था, जबकि रितेश भी अपनी तीन बहनों का एकमात्र सहारा था। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवारों पर गहरा दुख है। स्थानीय निवासी आकाश और मृतक रितेश के दादा बढ़डा ने बताया कि इस घटना ने परिवारों को जीवन भर का गम दे दिया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर कलेक्ट्रेट में स्वच्छता अभियान:जिलाधिकारी समेत अधिकारियों ने संभाली कमान
    Next Article
    आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा:अकोला में ग्रामीणों ने उखाडे़ मीटर, विद्युत विभाग की टीम गांव से लौटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment