Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर:वीरभूमि डिग्री कॉलेज में होगा आयोजित, 44 विभाग देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

    17 hours ago

    1

    0

    महोबा के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में आगामी रविवार, 22 फरवरी को एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महोबा जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव पूजा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन, वंचित, दिव्यांगजन, महिलाएं और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में कुल 44 सरकारी विभाग एक ही छत के नीचे मौजूद रहेंगे, जो न्यायिक और प्रशासनिक विभागों के समन्वय को दर्शाता है। शिविर के दौरान लोगों को कानूनी सलाह प्रदान की जाएगी। पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा, जहाँ अनुभवी डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। प्रभारी सचिव पूजा ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान उपस्थित रहेंगे, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को आवेदन या जानकारी के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने महोबा की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने की अपील की है, ताकि वे अपनी समस्याओं का समाधान पा सकें और सरकारी योजनाओं से सीधे जुड़ सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख-सलमान से सड़क बनवाने की मांग:बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, बोला- हीरो बनवाएंगे सड़क, अफसर तो बनवा नहीं सके
    Next Article
    कानपुर में ब्लड डोनेट कैंप में 46 यूनिट ब्लड डोनेट:जूट के बैग किये वितरित, खून की वजह से किसी की जान जाना दुर्भाग्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment