Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में फसल बर्बादी पर सपा ने किया प्रदर्शन:मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में असमय बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह प्रदर्शन सोमवार को बुंदेलखंड के महोबा जिले में हुआ। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलें बर्बाद हो गई थीं, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ओलावृष्टि से किसानों का 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा केवल कागजों और बयानों तक सीमित है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरी पार्टी किसानों के सम्मान में मैदान में है और तत्काल मुआवजे की मांग कर रही है। जिला अध्यक्ष शोभालाल यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के बजाय व्यापारियों का अनाज खरीदा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बारदाने की कमी का बहाना बनाकर असली किसानों को टरकाया जा रहा है। शोभालाल यादव ने बिचौलियों द्वारा बीमा राशि हड़पने का मुद्दा भी उठाया। समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें प्रभावित खेतों का पारदर्शी और प्रामाणिक सर्वे कराना, पंचायत वार क्षतिपूर्ति सूची समयबद्ध तरीके से जारी करना, और मुआवजे की राशि सीधे तथा जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाना शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्वेश स्वर्णकार सर्राफा यूनियन अध्यक्ष, अजीत जैन किराना अध्यक्ष:इटावा में राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी, अन्य को भी मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट धरने पर सपा नेताओं का विरोध, मुखिया लौटे:सपा नेता को महिलाओं ने रोका था, मुखिया बोले- भाजपा नेताओं का धरने पर कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment