Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में क्रेशर प्लांटों पर छापा, 17 ट्रक सीज:अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, SDM ने दिए थे आदेश

    6 hours ago

    1

    0

    महोबा जिला प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कबरई इलाके के दो क्रेशर प्लांटों पर छापेमारी के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोडिंग में लगे 17 ट्रकों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय के नेतृत्व में हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इस टास्क फोर्स ने कबरई थाना क्षेत्र में स्थित शक्तिमान और एस.एस. ग्रेनाइट क्रेशर प्लांटों पर छापा मारा। टीम में खनिज, परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के दौरान अवैध रॉयल्टी और ओवरलोडिंग में लिप्त कई ट्रक ड्राइवर अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जांच में टीम को 17 ऐसे ट्रक मिले, जो बिना वैध रॉयल्टी के पत्थर का परिवहन कर रहे थे। इन ट्रकों में क्षमता से अधिक माल लदा हुआ था, जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा था और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने बताया कि लंबे समय से एन.आर. के माध्यम से राजस्व की चोरी की जा रही थी। देखें 3 तस्वीरें… दो दिन पहले भी प्रशासन ने 16 ट्रकों को जब्त किया था। इस कार्रवाई को मिलाकर अब तक 33 से अधिक वाहन जब्त किए जा चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित टास्क फोर्स 24 घंटे सक्रिय है और अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन अब इन क्रेशर प्लांटों के मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव:मेरठ पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति की शाही शादी:मेहमानों से गुलज़ार हुआ बरेली, बदायूं के डॉ. बृजभान के साथ सात फेरे लेगी राजनीति की उभरती सितारा कीर्ति, वीआईपी जमावड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment