Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में लापता युवक का खेत में मिला शव:परिजन ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    18 hours ago

    1

    0

    महोबा में कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर में एक खेत में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान मोहल्ला बजरिया निवासी धीरज सोनी (24) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। धीरज सोनी बुधवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की थी। शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने बुड़ी रोड स्थित एक सुनसान खेत में धीरज का शव और पास में उसकी बाइक पड़ी देखी, जिसके बाद घटना का पता चला। सूचना मिलते ही महोबा पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़, कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह और चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। धीरज के पिता राजू सोनी ने स्पष्ट रूप से हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के जश्न में विवाद, 11 आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में हिंदू पक्ष पर हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    7 साल के बच्चे की नहर में डूबकर मौत:उन्नाव में शारदा नहर में शौच करते समय पैर फिसलने गिरा, सीएचसी में मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment