Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के जश्न में विवाद, 11 आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में हिंदू पक्ष पर हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई

    18 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान हुए विवाद में हिंदू पक्ष पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते गुरुवार को हुई थी। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जनसमूह को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को स्थानीय थाने में विधिक कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इदरीश (45), साहिल (19), आमिर (30), मोहम्मद आरिफ (33), अकबर (18), सुहैल (18), राबिया बानो (24), सानिया (18), आलिया (40), आफिया (19) और आशिया (22) शामिल हैं। ये सभी किला मोहल्ला, वार्ड नंबर 2, कस्बा व थाना बछरावां, जनपद रायबरेली के निवासी हैं। आशिया का वर्तमान पता थाना पुरवा, जनपद उन्नाव बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बछरावां श्याम कुमार पाल, उप निरीक्षक राजन तिवारी, उप निरीक्षक सैयद नियाजी हुसैन, आरक्षी काशिफ अहमद, आरक्षी देव रावत और स्थानीय थाने की समस्त पुलिस टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, VIDEO:अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाई होली, एसपी बोले- भाईचारा बना रहना चाहिए
    Next Article
    महोबा में लापता युवक का खेत में मिला शव:परिजन ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment