Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में महिला की गोली मारकर हत्या:पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि, परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के बिलबई गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत अब हत्या में बदल गई है। 50 साल की श्यामवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उनके शरीर में छर्रे मिले हैं। परिजनों ने इस मामले में महिला के सगे दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव में श्यामवती का शव खेत पर फसल काटते समय मिला था। शुरुआत में परिजनों ने सांप के काटने की आशंका जताई थी, लेकिन सीने पर मिले घाव ने संदेह पैदा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद कराए गए एक्स-रे में श्यामवती के सीने और पेट के ऊपरी हिस्से में गोली के कई छर्रे पाए गए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि महिला की मृत्यु गोली लगने से हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी 12 बोर के तमंचे के छर्रे मिलने की पुष्टि की है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप उनके दामाद भूपेंद्र पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र की पत्नी मीरा अपने बेटे के साथ मायके आई थी और बाद में लापता हो गई थी। इसी बात को लेकर दामाद ने ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के बेटे नीरज और बहू रोशनी ने बताया कि भूपेंद्र पहले भी धमकी दे चुका था और उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने भी आरोपी और परिवार के बीच पहले विवाद होने की बात कही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दामाद से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च:फर्रुखाबाद में चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    बेलन घाटी में 55 हजार साल पुराने आग के सबूत:मानव इतिहास की समझ बदली, प्रोफेसर दीपक बोले- 10 किलोमीटर में हुआ शोध...अभी भी जारी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment