Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में साइड मांगने पर अधिवक्ता से मारपीट:वकीलों का तहसील में प्रदर्शन, कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की

    19 hours ago

    1

    0

    महोबा में साइड मांगने पर एक अधिवक्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। बीती रात, अधिवक्ता हरिराम जब एक शादी समारोह में जा रहे थे, तब कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। यह घटना शहर के सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता हरिराम के साथ हुई। जानकारी के अनुसार, हरिराम अपनी बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लौड़ी तिगैला के पास रास्ते में खड़ी एक कार से साइड लेने के लिए उन्होंने हॉर्न बजाया। इसी बात पर कार सवार लोग भड़क गए और अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 4 तस्वीरें देखिए… आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता को बेरहमी से पीटा। एक हमलावर ने अवैध तमंचे की बट से उनके चेहरे पर कई वार किए, जिससे हरिराम गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि वह हमलावरों को सामने आने पर पहचान सकते हैं। इस घटना की खबर फैलते ही जिले के वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। इसके बाद, आक्रोशित वकीलों ने शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी। अधिवक्ताओं का कहना है कि समाज में वकीलों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक है। प्रदर्शनकारी वकीलों ने सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी दबंगों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत नगर पालिका में वेतन विवाद:अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप, चेक पर हस्ताक्षर न करने का आरोप
    Next Article
    हरदोई की बेटियों का कमाल:राज्य स्तरीय सब-जूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई, DSO ने दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment