Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत नगर पालिका में वेतन विवाद:अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप, चेक पर हस्ताक्षर न करने का आरोप

    21 hours ago

    1

    0

    बागपत नगर पालिका में अध्यक्ष राजुद्दीन और अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना के बीच कर्मचारियों के वेतन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। अधिशासी अधिकारी ने अध्यक्ष पर कर्मचारियों के वेतन चेक पर हस्ताक्षर न करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में, नगर पालिका अध्यक्ष राजुद्दीन ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। अध्यक्ष के अनुसार, अधिशासी अधिकारी सही कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य अयोग्य कर्मचारियों का वेतन भी निकाल रहे हैं, जिससे नगर पालिका को वित्तीय नुकसान हो रहा है। अध्यक्ष राजुद्दीन ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने उनसे मिलकर वेतन भुगतान की बात कही। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को भी अपने कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। अध्यक्ष के मुताबिक, कर्मचारियों को जल्द वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सुनिश्चित करेगी कि केवल योग्य नगर पालिका कर्मचारियों को ही समय पर भुगतान मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा गलत तरीके से अतिरिक्त धन निकालने के प्रयासों को रोका जाएगा और नगर पालिका जनता की सेवा में कोई बाधा नहीं आने देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सम्मानित:अंकिता भंडारी हत्याकांड में आवाज उठाने पर मिला सम्मान
    Next Article
    महोबा में साइड मांगने पर अधिवक्ता से मारपीट:वकीलों का तहसील में प्रदर्शन, कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment