Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में ट्रैक्टर ट्रॉली में मिला चालक का शव:25 अप्रैल को बहन की शादी, घर में मातम; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रैक्टर चालक का लहूलुहान शव उसी की ट्रॉली में पड़ा मिला। मृतक की बहन की 25 अप्रैल को शादी होनी है, लेकिन शादी से पहले भाई की संदिग्ध मौत ने खुशियों वाले घर को मातम में बदल दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना कबरई थाना क्षेत्र के बघवा खोड़ा इलाके की है। सुबह लोगों ने नहदौरा रोड किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को देखा, जिसकी ट्रॉली में चालक का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय संदीप अनुरागी निवासी आंबेडकर नगर, कबरई के रूप में हुई है। 18 दिन बाद बहन की शादी थी संदीप की बहन पूजा की शादी आगामी 25 अप्रैल को तय है। बहन की शादी में अब महज 18 दिन बचे थे। परिजनों के मुताबिक, शादी की तैयारियों के लिए संदीप की पत्नी और दोनों बेटे जयपुर के ईंट भट्ठों से मजदूरी छोड़कर घर लौटे थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रात 8 बजे बेटे से हुई थी आखिरी बात परिवार के अनुसार, संदीप सोमवार शाम ट्रैक्टर पर ईंट और सीमेंट लादकर सिरसी कलां गांव गया था। रात करीब 8 बजे उसकी बड़े बेटे महेंद्र से बात हुई थी। उस दौरान उसने एक घंटे में घर लौटने की बात कही थी। लेकिन जब रात 10 बजे दोबारा फोन किया गया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह ट्रॉली में पड़ा मिला शव रातभर खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह नहदौरा रोड पर ट्रैक्टर खड़ा मिला। जब परिजन और स्थानीय लोग वहां पहुंचे, तो ट्रॉली में संदीप का शव पड़ा मिला। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसे देखते हुए परिजनों ने आशंका जताई है कि संदीप की ईंटों से कूचकर हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और कबरई थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को गंभीरता से लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में अतिवृष्टि-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:भारतीय किसान यूनियन ने मुआवजे के लिए सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में पूर्व-सांसद धनन्जय सिंह से जिरह:MPMLA कोर्ट में पेशी पर सांसद ने लगाई न्याय की गुहार, अभय के गवाहों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment