Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में सुभासपा का सदस्यता अभियान शुरू:सुनील अर्कवंशी बोले- 2027 में सपा 27 सीटों पर सिमटेगी, शौकत अली को बताया पागल

    1 hour ago

    2

    0

    महोबा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान पार्टी ने सियासी तौर पर बड़ा संदेश देने की कोशिश की। महोबा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जैतपुर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि कौशल किशोर सोनी अपने करीब 200 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। संगठन मजबूत करने पर जोर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड में सुभासपा के संगठन को मजबूत करना रहा। कौशल किशोर सोनी को बुंदेलखंड सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी विस्तार की रणनीति पर जोर दिया गया ओम प्रकाश राजभर की नीतियों का जिक्र कौशल किशोर सोनी ने कहा कि वे ओम प्रकाश राजभर की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। खासतौर पर मतदाताओं को भी सांसद-विधायकों की तरह पेंशन देने की बात ने उन्हें आकर्षित किया। सपा पर तीखा हमला, “27 सीटों पर सिमट जाएगी। सुनील अर्कवंशी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- 2022 में सुभासपा के सहयोग से ही सपा 111 सीटों तक पहुंची। 2027 में सपा सिर्फ 27 सीटों पर सिमट जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि सुभासपा प्रदेश की करीब 60 सीटों पर तैयारी कर रही है, हालांकि अंतिम फैसला एनडीए नेतृत्व करेगा। एआईएमआईएम नेता शौकत अली द्वारा राजा सुहेलदेव पर की गई टिप्पणी को लेकर अर्कवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं से लड़ाई लड़ी थी। सालार मसूद गाजी को हराकर देश की अस्मिता की रक्षा की। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की तुलना करते हुए कहा कि जैसे तब आक्रांताओं को हराया गया, वैसे ही आज योगी सरकार भू-माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। पंचायत चुनाव को लेकर अर्कवंशी ने कहा कि मामला कोर्ट में है और सरकार कोर्ट के फैसले के अनुसार चुनाव कराएगी। उन्होंने विपक्ष को केवल “शोर मचाने वाला” बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पीड़ित बोले- आग ने सबकुछ खत्म कर दिया:किसी के बेटी की शादी का सामान तो किसी के नकदी जली, 20 दुकानों में आग लगी
    Next Article
    टीबी उन्मूलन को लेकर आशाओं को दी गई पूरी जानकारी:11 व 13 अप्रैल को होंगे एक्स-रे कैंप,अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment