Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा:बीच-बचाव करने आई गर्भवती के पेट में मारा पैर, हालत गंभीर

    4 hours ago

    2

    0

    महोबा में दबंगों ने पति-पत्नी की बेरहमी से पीटा। शहर कोतवाली के भीतरकोट मोहल्ले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां दबंगों ने एक व्यक्ति और उसकी तीन माह की गर्भवती पत्नी को बुरी तरह पीटा। इस हमले में गर्भवती महिला के पेट में पैर लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। घटना का वीडियो सामने आया है। यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के भीतरकोट मोहल्ला में हुई। पीड़ित तनवीर ने बताया कि वह अपने भांजे को उसके नाना से बदसलूकी करने पर समझाने गया था। इसी दौरान कुछ अन्य लोगों ने गलतफहमी में उन्हें लगा कि तनवीर झगड़ा करने आया है। बिना बात समझे, मोहल्ले के चार दबंगों ने तनवीर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने तनवीर को सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख जब तनवीर की पत्नी सायबा अपने पति को बचाने के लिए घर से बाहर निकली, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। सायबा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है, इसके बावजूद दबंगों ने उसके पेट पर लात मार दी। इस हमले से सायबा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। सायबा ने मांग की है कि दोषियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी बेगुनाह या गर्भवती महिला पर हाथ उठाने की हिम्मत न कर सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 1.19 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे:सदर विधानसभा में सर्वाधिक नाम निकले, जल शक्ति मंत्री के क्षेत्र में सबसे कम कटौती
    Next Article
    हाथरस में ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन:आयुर्वेदिक फैक्ट्री विवाद मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, फैक्ट्री मालकिन ने चौथ मांगने का दर्ज कराया था मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment