Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन:आयुर्वेदिक फैक्ट्री विवाद मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, फैक्ट्री मालकिन ने चौथ मांगने का दर्ज कराया था मुकदमा

    6 hours ago

    2

    0

    हाथरस में ब्राह्मण महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री में हुई घटना को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बता दें कि कल इस मामले में फैक्ट्री मालकिन ने चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। महासभा की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि ब्राह्मण समाज के हर्ष शर्मा नामक व्यक्ति ने निवेदिता मोहता की फर्म 'मोहता आयुर्वेदिक भवन प्रा. लि.' में वर्ष 2016 से 2025 तक कार्य किया था। उन्हें वेतन के अतिरिक्त मार्केटिंग बिक्री पर तीन से पांच प्रतिशत तक कमीशन मिलता था। 1 अप्रैल 2025 से 8 जून 2025 तक लगभग एक करोड़ रुपये की बिक्री पर उनका चार से पांच लाख रुपये कमीशन बनता था। कई लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज हुई हर्ष शर्मा ने जून 2025 से कई बार इस कमीशन के भुगतान के लिए संपर्क किया, लेकिन फर्म मालिकिन निवेदिता मोहता ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से अनुपस्थित होने की बात कही। हाल ही में, हर्ष शर्मा अपने भाई योगेंद्र शर्मा (जो ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष और व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री हैं) के साथ प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्होंने मालकिन से मुलाकात की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और वे वहां से चले आए। रात में उन्हें पता चला कि निवेदिता मोहता ने चार लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी है। महासभा ने आरोप लगाया कि निवेदिता मोहता पहले भी कई लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। शिकायत में आकाश नामक व्यक्ति का नाम भी शामिल है, जो पूर्व में मोहता रसायनशाला में कार्यरत थे और जिनका भी हिसाब बकाया है। महासभा का आरोप है कि आकाश को झूठा फंसाया गया है ताकि उनका बकाया भुगतान न करना पड़े। झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग ब्राह्मण महासभा ने पुलिस अधीक्षक से निवेदिता मोहता द्वारा दर्ज कराई गई झूठी रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रार्थी के प्रतिष्ठान पर मौजूद रहने के लगभग 20 मिनट के सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के काफी लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा:बीच-बचाव करने आई गर्भवती के पेट में मारा पैर, हालत गंभीर
    Next Article
    फतेहपुर में सड़क हादसा, 17 वर्षीय किशोर की मौत:एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती, गाड़ी-अज्ञात वाहन के बीच हुई टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment