Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महंगे LPG Cylinder पर Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा, बोलीं- Parliament में बहस से क्यों डर?

    3 hours from now

    2

    0

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पश्चिम एशिया के संकट पर संसद में विस्तार से चर्चा करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, 'इस मुद्दे पर हम एक देश के तौर पर एकजुट हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि देश के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान निकाला जाए। इसीलिए हम इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।'एलपीजी सिलिंडर के दाम पर चिंता जताईप्रियंका गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई, खासकर रसोई गैस की कीमतों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलिंडर इतने महंगे हो गए हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के लिए उन्हें खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है। उनके अनुसार, महंगाई का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए संसद में सार्थक बातचीत होना जरूरी है। इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के भड़काऊ बयान के खिलाफ BJP पहुँची चुनाव आयोग, TMC प्रमुख को प्रचार से प्रतिबंधित करने की माँगसरकार के जवाब पर क्या कहा?पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर दिए गए बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि उसमें कुछ भी नया नहीं था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ वर्तमान हालातों की जानकारी दी है, जो पहले से सबको पता है। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि विपक्ष ने जो चर्चा के लिए नोटिस दिया है, उस पर बात होनी चाहिए ताकि सभी दलों का पक्ष सामने आ सके। इसे भी पढ़ें: Nashik का ढोंगी बाबा Ashok Kharat EXPOSED: 'शुद्धिकरण’ के नाम पर खेलता था घिनौना खेल! महिलाओं की आपबीती सुनकर हैरान रह जाएंगेविपक्ष का सुझाव क्या?कांग्रेस महासचिव ने सुझाव दिया कि देश की समस्याओं का हल निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर विचार-विमर्श करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सभी दल एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे, तो बेहतर और ठोस समाधान निकल सकते हैं। प्रियंका गांधी ने सरकार से मांग की कि वह केवल मौजूदा स्थिति न बताए, बल्कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस कदम भी उठाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KSBKBT 2: ऋतिक को मिली टिम्सी की कस्टडी, तुलसी पर टूटेगा दुखों का पहाड़, नोयना बनाएगी रिश्तों का मजाक
    Next Article
    ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी:केरल में राहुल बोले- मोदी ट्रम्प के दबाव में, इसी तरह पिनाराई पर पीएम का दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment