Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाकुंभ में मिली थी ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि:विकसित भारत 2047 को आध्यात्मिक आधार देने के लिए स्वामी सतिशाचार्य का अभियान तेज ,‘कुटुंब प्रबंधन’ से समाज को जोड़ने की पहल

    3 hours ago

    1

    0

    जगद्गुरु स्वामी सतिशाचार्य महाराज एक ऐसा नाम जो आध्यात्मिक नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण में प्रमुख रूप से उभरकर सामने आ रहा है। रामानन्दी परंपरा से जुड़े जगद्गुरु स्वामी सतिशाचार्य महाराज ने धर्म, शिक्षा, युवा जागरण और सामाजिक संगठन को राष्ट्रीय दृष्टि से जोड़ने का कार्य किया है। स्वामी सतिशाचार्य महाराज का मानना है कि सनातन धर्म केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और नैतिक ढाँचा है जो समाज और राष्ट्र को स्थिरता प्रदान करता है। इसी सोच के साथ वे आध्यात्मिकता को समाज से जोड़ रहे हैं। वर्ष 2025 में महाकुंभ के दौरान निर्वाणी अणी, निर्मोही अणी और दिगंबर अणी द्वारा उन्हें ‘जगद्गुरु रामानन्दाचार्य’ की उपाधि प्रदान की गई। इसे रामानन्दी परंपरा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्वामी सतिशाचार्य के मार्गदर्शन में देशभर में विश्वविद्यालय, वैदिक गुरुकुल और विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वामी सतिशाचार्य द्वारा शुरू किया गए ‘कुटुंब प्रबंधन’ अभियान परिवार संस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। इस अभियान से लाखों परिवार जुड़ चुके हैं। उनका कहना है कि मजबूत परिवार ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आध्यात्मिक आधार देने के लिए स्वामी सतिशाचार्य ने 108 भारत उत्कर्ष महायज्ञ का संकल्प लिया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया गया। स्वामी सतिशाचार्य वैदिक ध्यान, योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन केस में नया मोड़:महिला बोली- मैं हिंदू हूं; न मैंने, न भांजे ने धर्म बदला, साजिश के तहत फैलाया गया मामला
    Next Article
    संतकबीर नगर में प्रधान को कार ने मारी टक्कर, मौत:सड़क किनारे खड़े होकर फोन से बात करते वक्त हादसा, आरोपी वाहन को कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment