Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल पर मंत्री का विपक्ष पर हमला:विरोध करने वाले जल जाएंगे, राख हो जाएंगे; बिजली मुद्दे पर भी घेरा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पनवड़िया स्थित चमरौआ ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले दलों को घेरते हुए कहा, “जिन्होंने इस बिल का विरोध किया है, वे जल जाएंगे, राख हो जाएंगे और खत्म हो जाएंगे।” मंत्री शर्मा ने बताया कि वह “महिला आक्रोश कार्यक्रम” में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए देशभर की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि विपक्षी दल महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रहे हैं। बिजली के मुद्दे पर भी मंत्री ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा, “बिजली आएगी तभी तो देंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान सैफई, इटावा, मैनपुरी और रामपुर जैसे कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही बिजली आपूर्ति बेहतर थी, जबकि अन्य जिलों के लोग बिजली के लिए तरसते थे। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के हर जिले में समान रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है और विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी और देश की दिशा बदलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में महिलाएं आक्रोशित हैं और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा द्वारा महिलाओं के हित में लिए गए फैसले सफल होंगे और महिला आरक्षण बिल को लेकर एक दिन जरूर कामयाबी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रॉन्ग साइड कार ने बाइक को मारी टक्कर, VIDEO:हापुड़ में दंपती और दो बच्चे घायल, बुलंदशहर की ओर जाते समय हादसा
    Next Article
    अनूपशहर सीट पर भाजपा की पहली पसंद संजय शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शांतिस्वरुप शर्मा, बसपा से रामेश्वर लोधी; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment