Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण बिल पर सोलंकी ने पीएम को कहा धन्यवाद:सपा विधायक नसीम बोलीं- सरकार बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी दे ध्यान

    3 hours ago

    2

    0

    लोकसभा में पेश हुए महिला आरक्षण बिल पर शहर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा- महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही सरकार से शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही। सोलंकी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने उपचुनाव के दौरान हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि संविधान में मिले अधिकार सभी को समान रूप से मिलने चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया शांतिपूर्ण होनी चाहिए। इस मामले में दैनिक भास्कर से नसीम सोलंकी ने बातचीत की। हर क्षेत्र में महिलाओं को आना चाहिए नसीम सोलंकी ने कहा- महिला होने के नाते मैं महिला आरक्षण बिल का स्वागत करती हूं। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। देश में अभी कई कमियां हैं। महिलाओं के बारे में सोचने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। लोकसभा में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कई अहम मुद्दे उठाए हैं। हमारी पार्टी में हमेशा महिलाओं को सम्मान मिला है और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उपचुनाव में नहीं चलने चाहिए लाठी-डंडे उपचुनाव के दौरान लाठी-डंडे चलने की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। संविधान में मिले अधिकार सभी को सही तरीके से मिलने चाहिए। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे ने पिता को कमरे में बंद कर ताला लगाया:पीलीभीत में घर के बाहर झोपड़ी में लगाई आग, ग्रामीणों ने बुजुर्ग की जान बचाई
    Next Article
    हाथरस भगदड़, नहीं हुई महिला कांस्टेबल की गवाही:पति की बीमारी के कारण अवकाश पर, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment