Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस भगदड़, नहीं हुई महिला कांस्टेबल की गवाही:पति की बीमारी के कारण अवकाश पर, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस भगदड़ मामले में गुरुवार को एक महिला कांस्टेबल की गवाही नहीं हो सकी। कांस्टेबल ने पति की बीमारी का हवाला देते हुए अवकाश का प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को निर्धारित की गई है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि महिला कांस्टेबल शिल्पी को गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित होना था। पति की अस्वस्थता के कारण वह छुट्टी पर थीं, जिसके चलते वह कोर्ट नहीं आ सकीं। इस भगदड़ में इस महिला कांस्टेबल की भी चोट आई थी। यह मामला 2 जुलाई 2024 को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में हुए सत्संग के बाद मची भगदड़ से संबंधित है। फुलरई मुगलगढ़ी गांव में 'भोले बाबा' के सत्संग के समापन के दौरान यह घटना हुई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी और 150 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे। सभी आरोपियों की हो चुकी है जमानत... पुलिस ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ लगभग 3200 पेज का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। इसमें 676 गवाहों के बयान शामिल हैं। सभी आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं और उन्हें जमानत भी मिल चुकी है। आरोपियों में देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर सोलंकी ने पीएम को कहा धन्यवाद:सपा विधायक नसीम बोलीं- सरकार बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी दे ध्यान
    Next Article
    कानपुर देहात SP ने रिक्रूट आरक्षियों को दिए निर्देश:प्रशिक्षण, शारीरिक-मानसिक तैयारी और कर्तव्यों पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment