Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण से जुड़े 3 संशोधन बिलों पर आज वोटिंग:पीएम बोले- मां-बहनों को याद करके मतदान करें; खड़गे बोले- पास नहीं होने देंगे

    12 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। पीएम ने वोटिंग से दो घंटे पहले X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी को याद करते हुए वोटिंग करें। उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम बिल को पास नहीं होने देंगे। उसके खिलाफ वोट करेंगे। वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- सरकार परिसीमन की नौटंकी न करे। उधर सरकार ने गुरुवार देर रात महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाला 'महिला आरक्षण अधिनियम-2023' लागू कर दिया। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह कानून 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है। इसे सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया था। अब कानून में संशोधन को लेकर लोकसभा में तीन बिल लाए गए हैं, जिन पर 15 घंटे चर्चा के बाद वोटिंग होगी। अब जानिए संसद में किन तीन बिलों पर चर्चा हो रही है राहुल गांधी दोपहर 3 बजे लोकसभा मे बोलेंगे, फिर अमित शाह जवाब देंगे। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है। इसमें खड़गे, राहुल समेत कई नेता मौजूद हैं। ये खबरें भी पढ़ें 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan: जोश में होश खो बैठे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ... कतर पहुंचते ही हवा में ही कर दी ऐसी हरकत, दुनियाभर में हो गए ट्रोल, VIDEO
    Next Article
    2023 का महिला आरक्षण बिल 3 साल बाद लागू:आधी रात के नोटिफिकेशन पर विपक्ष का सवाल- जब कानून था ही नहीं तो संशोधन कैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment