Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपाइयों का प्रदर्शन:हाथरस में मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध, महिला कार्यकर्ता भी हुईं शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस में शनिवार रात भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मेफेयर होटल सासनी गेट से मशाल जुलूस निकाला और विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। हाथ में बैनर, पोस्टर और मशाल लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं मुख्य बाजारों से होते हुए सासनी गेट क्रांति चौक पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वाले दलों की निंदा की। भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने कहा कि विपक्षी दलों ने संसद में महिला आरक्षण का विरोध कर देश की आधी आबादी का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग ने भी कहा कि देश की करोड़ों महिलाएं राजनीति में भागीदारी के लिए इस विधेयक का समर्थन करती हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए संकल्पित है। इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सुचेता जॉन, राजकुमारी चौहान, सुनीता दीक्षित, मधु अरोड़ा, हेमलता सिंह, आशा सैंगर, लता शर्मा, बबीता वर्मा, राखी शर्मा, ज्योति वर्मा, रितु गौतम, रागिनी सिंह, पिंकी सिंह, मधु शर्मा, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, भूरा पहलवान, रूपेश उपाध्याय और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, राजेश सिंह गुड्डू सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया, हंगामा किया
    Next Article
    लखनऊ में 'मिट्टी से मेहराब' कला प्रदर्शनी शुरू:कला स्रोत गैलरी में 2 से 4 मई तक फरजाना शहाब की कृतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment