Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आयोग ने महिलाओं को किया सम्मानित:कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और सदस्य गीता विश्वकर्मा ने आज सर्किट हाउस सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान,अध्यक्ष ने पारंपरिक अन्नप्राशन और गोद भराई की रस्मों में भाग लिया और उपस्थित महिलाओं व बच्चों को आशीर्वाद दिया।महिला आयोग की सदस्य ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत की। इसके उपरांत,आयोग की अध्यक्ष ने जनपद के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान,उन्होंने महिला कल्याण विभाग को कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया,ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में, जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशाखा कमेटी का गठन और उसकी नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए।समाज कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और अभ्युदय कोचिंग योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश मिले।जिला पंचायत राज विभाग को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सुलभ शौचालयों के निर्माण, नियमित उपयोग और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक के दौरान,अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त मामलों की सुनवाई भी की। उन्होंने पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में महिला अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आंगनबाड़ी के सशक्तिकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सी0ओ0 चारू द्विवेदी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह,सहित सम्बन्धित अधिकारीग मौजूद रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डीएम के निर्देश पर बनाया कंट्रोल रूम:एजेंसियों के बाहर तैनात होगी फोर्स, 11 हजार सिलेंडर वितरित किए
    Next Article
    14 प्रतिशत परिवारों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना:धीमी प्रगति पर CMO ने 14 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment