Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला अपराधों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त:श्रावस्ती में ADG बोले- त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक करें

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने जनपद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया गया। आगमन पर उन्हें सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। दौरे के बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों के साथ विस्तृत अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस बैठक में जनपद में हुए प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं और अभियोजन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने गो-तस्करी, गोवध, महिला संबंधी अपराधों और अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी और आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महिला उत्पीड़न और जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी त्योहारों जैसे होली, रमजान और चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने तथा पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग और निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम, सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग और ऑपरेशन शील्ड के तहत कार्रवाई पर भी विशेष बल दिया गया। बहू-बेटी सम्मेलन की नियमितता सुनिश्चित करने और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को सक्रिय पुलिसिंग, जनसंवाद और मजबूत खुफिया तंत्र के माध्यम से जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर बनाए रखने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग सदस्य ने मेरठ में दिखाई गोदान फिल्म:महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज बोले- संस्कार के अभाव में हो रहे पारिवारिक विघन
    Next Article
    परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचीं DM:बिजनौर में बिना आईडी के मिले कक्ष निरीक्षक, नाराजगी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment