Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला बोली- जेठ ने सोते समय जबरदस्ती की:नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, भाई ने बचाया; आगरा में दर्ज कराई FIR

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के सदर थाने में एक महिला ने अपने जेठ पर रात में जबरदस्ती करने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वे जब भी नहाने के लिए जाती हैं, जेठ पीछे से छिपकर कर नहाते समय उसके न्यूड वीडियो बनता हैं। महिला ने कहा- इसकी शिकायत पति से की, लेकिन भाई का पक्ष लेते हुए उल्टा मुझे ही डांट दिया। इससे जेठ के हौसले और बुलंद हो गए। मैं घर में डर-डर कर रहने लगी। इस घटना के बाद एक दिन पति ऑफिस के काम से बाहर गए थे। उस रात मैं कमरे में अकेली थी और बेड पर लेट कर सो रही थी। मौके का फायदा उठा कर जेठ ने मेरे साथ जबरदस्ती की। वे मेरे साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। मेरे वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब मैं जोर से शोर मचाने लगी तो जेठ कमरे से भाग गया। जब इस घटना की मेने अपने पति और उनकी मां से की तो उन्होंने जेठ का पक्ष लिया और मुझे मारापीटा। पति ने जेठ से कुछ न कहते हुए, मुझ पर आरोप लगा दिए। इसके बाद मुझे घर से निकाल दिया। पूरा परिवार भोले-भाले लोगों को फंसा कर उनसे ठगी करता है। मुझसे भी झूठ बोल कर शादी की। शादी के समय इन्होंने पेट्रोल पंप और काफ़ी प्रॉपर्टी बताई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं निकला। परिवार पर कई लोगों से ठगी के मुकदमें चल रहे जो मेने शिकायत में दिखाए है। सरकारी नौकरी के नाम से मेरे भाई से भी 10 लाख की ठगी की है, जिसमे से अभी दो लाख ही वापस किए हैं। मुझे घर से निकाल दिया हैं। घर पर आने के लिए बोला तो मुझसे 10 लाख और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर ही वापस आना। अब विस्तार से पढ़िए एक महिला ने जेठ पर जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव और और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति महेश और ससुराल वालों ने उससे दहेज में 10 लाख रुपये और एक फोरचूनर गाड़ी की मांग की थी। महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 मार्च 2024 को महेश पुत्र ओमप्रकाश अम्बेडकर निवासी मौहल्ला गोमती (बड़ा मौहल्ला) ग्राम अडिंग थाना गोवर्धन जिला मथुरा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण, गृहस्थी का सामान, एसी, फ्रिज, टीवी, सोफा सेट, वाशिंग मशीन, अलमारी आदि शामिल थे। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे उससे दहेज में 10 लाख रुपये और एक फोरचूनर गाड़ी की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेठ रबुआ अम्बेडकर ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। महिला ने अपने भाई को सूचना दी, जिसने उसे बचाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसके पति महेश के पास देहरादून में एक पेट्रोल पंप, एक होटल और बिहार में एक होटल है। इसके अलावा, उसके पति के पास एक इंटर कॉलेज और एक रियल स्टेट कंपनी भी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे धोखा देकर शादी की थी और अब वह उससे दहेज की मांग कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में होमगार्ड की मौत, अगले महीने बेटी की शादी:थाने में तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान दम तोड़ा, पत्नी कार्ड बांटने मायके गई थी
    Next Article
    बंदर भगाते समय व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया:एटा में बुरी तरह झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment