Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला डीएम की साड़ी खींचकर लंगूर ने रोका:बागपत में IAS अफसर जमीन पर बैठीं, दुलारते हुए बोलीं- नो मटरू

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत की डीएम अस्मिता लाल को लंगूर ने साड़ी खींचकर रोक लिया। वह उन्हें खुद से दूर जाने से रोकने लगा। महिला डीएम यह देख मुस्कुराने लगीं। वह लंगूर के पास बैठ गईं। दुलारते हुए उसकी तरफ हाथ बढ़ाया तो लंगूर ने भी उंगली पकड़ ली। मटरू नाम के लंगूर के पास डीएम पांच मिनट तक बैठी रहीं। उससे हंसकर खेलती रहीं। ये पूरा मामला बीते गुरुवार कलक्ट्रेट का है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। यहां किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इस पर डीएम उनकी मांग सुनने के लिए आई थीं। डीएम ऑफिस के पास बना रहता है मटरू गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वो कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। डीएम अस्मिता लाल को धरने की सूचना मिली तो वे खुद किसानों के पास पहुंच गईं। इस दौरान किसानों के साथ पास एक लंगूर भी आकर बैठ गया। ये लंगूर अक्सर डीएम कार्यालय के आसपास देखा जाता है। लोगों ने इसका नाम मटरू रख दिया है। डीएम की नजर लंगूर पर पड़ी तो वो जमीन पर बैठकर उसके साथ खेलने लीं। लंगूर डीएम के हाथ को पकड़ता है। इस पर वो कहती है नो मटरू…। तभी साथ बैठे किसान हंस पड़ते हैं। वो कहते हैं कि मैडम नो कहने से वो मान नहीं मानेगा। ये सुनकर डीएम भी हंस पड़ती हैं। किसानों ने लंगूर से डीएम की साड़ी छुड़ाई करीब पांच मिनट तक वो डीएम लंगूर के साथ खेलती हैं। जब वो जाने लगती हैं तो लंगूर उनकी साड़ी पकड़ लेता है। इस दौरान डीएम अपनी साड़ी को उससे छुड़ाने का प्रयास करती हैं। एक बार में वो साड़ी नहीं छोड़ता तो किसान उसके हाथ से साड़ी छुड़ाते हैं। तब डीएम वापस अपनी ऑफिस चली जाती हैं। IAS अस्मिता लाल पशु प्रेम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बागपत में बेजुबान जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए अस्थायी रैन बसेरों का निर्माण कराया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसले भी तैयार करवाए हैं। 2015 बैच की IAS अफसर हैं अस्मिता लाल दिल्ली की रहने वाली अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पहली बार जिलाधिकारी का प्रभार मिला है। इससे पहले, वह गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत थीं। गाजियाबाद की सीडीओ रहते हुए इन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जमकर काम किया है। जिसे लेकर वो अक्सर चर्चा में रहीं। --------------- ये खबर भी पढ़ें मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद विवाद, योगी बोले- हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता:सपा के लोग पूजना चाहें तो पूजें; कोई भी कानून से ऊपर नहीं, मैं भी नहीं
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ को लगाई गई शगुन की हल्दी:पूर्व महंत के आवास पर हुआ आयोजन, महिलाओं ने गाए हल्दी गीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment