Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को डेयरी वाहन ने मारी टक्कर:देवरिया में मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, चालक फरार; घटना CCTV में कैद

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बैतालपुर कस्बे में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में टहलने निकली महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार डेयरी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे डिवाइडर पर गिर गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के साहू टोला निवासी 50 वर्षीय विमला देवी, जो बालकिशुन यादव की पत्नी थीं, रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। वे गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर डिपो स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास पहुंची थीं, तभी गोरखपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डेयरी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर डिवाइडर पर गिर गईं। हादसे के बाद कुछ देर तक उनका शव सड़क पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनके मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सड़क किनारे टहलती दिख रही हैं, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक व वाहन की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा सतोहा मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू:कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास और सरकार की उपलब्धियां बताई गईं
    Next Article
    प्रयागराज मेजा सीट पर विधायक संदीप पटेल या कोई और:सपा से सुरेश यादव, बाल कुमार या नंद लाल पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment