Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला का सिर धड़ से अलग, 4 फीट दूर गिरा:उन्नाव में 3 महिलाओं के टुकड़े हुए; खाई में गिरी बोलेरो पर पलटा ट्रक; 4 मौत, 6 घायल

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में सड़क हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया तो दो अन्य महिलाओं के शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में 2 बच्चों सहित 6 लोग बुरी तरह से कुचल जाने से घायल हो गए। दरअसल, तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो बुरी तरह कुचल गई। इसके बाद बोलेरो और पीछे चल रहा ट्रक सड़क किनारे छह फीट गहरी खाई में पलट गई। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ यह हादसा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव के पास का है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान कराई जा रही है। सभी मुंडन संस्कार कर्यक्रम में जा रहे थे। भयावह हादसे के विजुअल देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से... मौरावां थाना क्षेत्र के पठई अकोहरी गांव निवासी नरेंद्र बहादुर के परिवार में 3 वर्षीय शुभ का बुधवार को मुंडन होना था। सुबह परिवार के 10 लोग बोलेरो कार से बक्सर के चंडीदेवी मंदिर जा रहे थे। सुबह 10:30 बजे बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव से पहले सुमेरपुर पुल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो और पीछे चल रहा ट्रक रोड किनारे 6 फिट गहरी खाई में पलट गए। ट्रक, बोलेरो पर ही गिर पड़ा, जिससे बोलेरो बुरी तरह पिचक गई और अंदर बैठी सवारियां कुचल उठीं। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान बोलेरो चालक ने भी दम तोड़ दिया। घायल बच्ची बोली- मैं तो सो रही थी, लोग मेरे ऊपर गिर पड़े दुर्घटना में घायल बच्ची लखनऊ के निगोहा निवासी गौरी (13) ने बताया- मैं तो कार में सो रही थी। अचानक तेज झटका लगा। मेरी आंख खुल गई। जब तक कुछ समय पाती, कई लोग मेरे ऊपर ही गिर पड़े। मैं दब गई। मुझे भी काफी चोट आई है। मृतक बोलेरो चालक के भतीजे गोलू ने बताया- मेरे चाचा रामधनी (50) पुत्र रामखेलावन किराए पर कार चलाते हैं। गांव के एक परिवार के मुंडन संस्कार की बुकिंग थी। सुबह गांव के 10 लोगों को लेकर गए थे। बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव से पहले सुमेरपुर पुल के पास ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक और बोलेरो खाई में गिर गए। हादसे में हमारे चाचा समेत 4 लोगों की मौत हो गई। सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया- बक्सर की तरफ से बोलेरो आ रही थी। ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, तभी सुमेरपुर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे एक और ट्रक से टकराकर बीच में फंस गई। इसके बाद बोलेरो और पीछे चल रहा ट्रक खाई में पलट गए।बोलेरो में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से अंदर फंसे 6 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बोलेरो चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। 6 लोगों का इलाज जारी है। खबर अपडेट की जा रही है… ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया:हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी
    Next Article
    मां, मैंने जहर खा ली है...बचा लो:गोरखपुर में शादी के 2 दिन बाद युवक ने जान दी; 1 दिन पहले ससुराल आई दुल्हन बेसुध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment