Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका:चाचा ने रिश्तेदार से अवैध संबंध का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सहेरुआ गांव में एक 35 वर्षीय महिला का शव शनिवार शाम उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान पूजा गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पूजा की शादी वर्ष 2015 में कुलदीप गुप्ता से हुई थी और वर्ष 2016 में उनके एक पुत्र का जन्म हुआ था। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2023 में पूजा के पति कुलदीप गुप्ता का शव मुंबई में ट्रेन के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उस समय भी परिवार के कुछ लोगों को पूजा पर संदेह था। पति की मृत्यु के बाद पूजा कुछ समय ससुराल में रहीं, फिर मायके चली गईं और बाद में मुंबई में रहने लगीं। हाल ही में वह दोबारा ससुराल क्षेत्र में आकर शनि देव मंदिर के पास दुकान लगाकर मेला करती थीं। मृतका के बेटे के चाचा रामलखन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पूजा के अपने एक रिश्तेदार (मौसिया ससुर) से कथित अवैध संबंध थे। उन्होंने दावा किया कि घटना से पहले दोनों के बीच मोबाइल पर 18 बार बातचीत हुई थी। रामलखन गुप्ता ने आशंका जताई है कि उक्त व्यक्ति ने ही पूजा की हत्या की या करवाई है। गांव में भी प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नौकरी का झांसा देकर ठगी:मृत लड़के की आईडी से की चैट, युवती से जेवर व नगदी ऐंठे
    Next Article
    Dipika Kakar: लिवर कैंसर के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये बीमारी, कराना होगा ऑपरेशन, पति शोएब को किसका डर?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment