Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कांस्टेबल-बेटे की बीमा के लिए रची थी साजिशन हत्या:सड़क हादसा नहीं, डंपर ड्राइवर गिरफ्तार; 5 आरोपी पहले से जेल में बंद

    6 hours ago

    2

    0

    रामपुर के कोतवाली गंज क्षेत्र में 25 फरवरी की रात महिला पुलिस कांस्टेबल लत्ता और उनके दो वर्षीय बेटे गोलू की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह घटना सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या पाई गई है। घटना के बाद मृतका के पति दान सिंह ने अज्ञात डंपर ड्राइवर के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर सामने आया कि यह पूरी घटना बीमा और अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से रची गई साजिश थी। इसी क्रम में गुरुवार को थाना गंज पुलिस ने डंपर ड्राइवर गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं कई आरोपी सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति दान सिंह समेत कुल पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनमें सलमान, नूरहसन और प्रदीप शामिल हैं। अब गुलफाम की गिरफ्तारी के साथ कुल छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। साजिश में शामिल था डंपर ड्राइवर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार डंपर चालक भी इस साजिश का हिस्सा था और उसी के जरिए घटना को हादसे का रूप दिया गया। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और जांच अभी जारी है। इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा भीमराव अंबेडकर का गाना बजाने पर विरोध:दलित लड़की की बारात में मारपीट, 5 पर केस, पुलिस सुरक्षा में शादी हुई
    Next Article
    मिर्जापुर में आईजी ने कोतवाली देहात का निरीक्षण किया:ग्राम प्रहरियों को साइकिल, टॉर्च, लाठी वितरित कर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment