Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने चाकू से खुद का गला काटा:कानपुर में ससुराल वालों से थी परेशान, खून से लथपथ तड़पती रही, 20 घंटे बाद मौत

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ससुराल वालों से परेशान होकर महिला ने चाकू से खुद का गला काट लिया। खून से लथपथ होकर तड़पती रही। रविवार सुबह 4 बजे परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रुखसाना (33) की देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला नरवल थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… 16 साल पहले हुई थी शादी नरवल की रहने वाली रुखसाना (33) की शादी 16 साल पहले 2010 में बांदा के मर्दन नाका के रहने वाली यासीन से हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है जो कि 11 साल की है। रुखसाना के परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद पति यासीन, सास जिन्नत, ससुर इमाम बक्श और देवर हसीन मेरी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे। 10 जनवरी 2025 को ससुराल के लोगों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही परिवार के लोगों ने बेटी के जेवर, कपड़े और स्त्रीधन भी ले लिया। हम लोगों ने कई बार समझौत के प्रयास किए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मानसिक तनाव के चलते रविवार सुबह करीब 4 बजे रुखसाना ने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई बोला- ससुराल वाले बिना बिजली के घर में रखते थे रुखसाना के भाई नसीम ने बताया- मेरी बहन को उसके ससुराल वाले बहुत प्रताड़ित करते थे। उसको किस हाल में रखते थे वो बताने लायक भी नहीं है। बिना बिजली के घर में रहती थी। उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। उसे मायके में छोड़ गए। वह टेंशन में रहती थी। कहती थी कि वो हमे ले नहीं जा रहे। ससुराल वालों ने कहा- हम पंचायत करेंगे तब ले जाएंगे। घटना वाले दिन हम लोग फैजाबाद में थे। अब बहन तो चली गई यहां से, लेकिन हमारी भांजी है, उसके लिए क्या होगा? नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया- परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार; अथॉरिटी के सीईओ ने कभी जांच नहीं की; ठेकेदार मनमानी करता रहा ग्रेटर नोएडा में सिस्टम की लापरवाही ने 6 साल के मासूम आव्यान की जिंदगी छीन ली। इस मामले में 5 लोगों की सीधी लापरवाही सामने आई है। न तो ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ ने कभी निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की जांच कराई और न ही ठेकेदार ने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    69 हजार शिक्षक भर्ती में सिलेक्टेड टीचर नहीं हटेंगे:नए पात्र अभ्यर्थियों को खाली पदों पर मिलेगी नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट में बोली यूपी सरकार
    Next Article
    गोद में बेटा-बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां:बेटा 2 साल, बेटी 4 साल की थी; ललितपुर में पति रोज पीटता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment