Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने गोमती एक्सप्रेस के आगे लेटकर दी जान:काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी, पहले भी दे चुकी थी धमकी

    14 hours ago

    1

    0

    इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सद्भावना कॉलेज के पास रहने वाली (28) संगीता, पत्नी जनवेद शाक्य, ने शुक्रवार को माल गोदाम के पास गोमती एक्सप्रेस के आगे लेटकर जान दे दी। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। महिला की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका सात माह का बेटा है। परिवार के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मालगोदाम के पास हुई दर्दनाक घटना जानकारी के अनुसार कानपुर से दिल्ली जा रही के आगे महिला अप लाइन पर खंभा संख्या 156/15A के पास लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर दो हिस्सों में बंट गया और बायां हाथ भी अलग हो गया। हाथ पर पति का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था, जिससे उसकी पहचान हो सकी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को खबर दी गई। कुछ ही देर में पति जनवेद शाक्य और मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पहले भी दे चुकी थी आत्महत्या की धमकी पति ने बताया कि करीब आठ से दस दिन पहले संगीता ने आत्महत्या की धमकी दी थी। उनका कहना है कि वह छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव में आ जाती थीं। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका इलाज कराया जा रहा था। बताया गया कि बुधवार को वह बिना बताए घर से निकलकर लक्ष्मण वाटिका के पास जीजा की दुकान पर पहुंच गई थीं। इसके बाद गुरुवार सुबह फिर घर से निकल गईं और मालगोदाम के पास पहुंचकर यह कदम उठा लिया। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, सात माह का बेटा मृतका के पिता सुखराम सिंह, निवासी संतोषपुर घाट बसरेहर, ने बताया कि संगीता चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थीं। डेढ़ वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। उनका सात माह का एक बेटा है। बच्चे के जन्म के बाद से वह मानसिक रूप से अधिक परेशान रहने लगी थीं। संगीता स्नातक थीं और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थीं। पिता मिस्त्री का काम करते हैं। घटना की खबर मिलते ही मां किताबश्री देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में 17 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:14 को आमंत्रण यात्रा, 15 को भूमि पूजन, 20 हजार लोग जुटेंगे
    Next Article
    फिल्म निर्माता अमित जानी का विवादित बयान:संभल में बोले- जियाउर्रहमान बर्क के गले में सरकार कुत्ते का पट्टा बांध देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment