Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 17 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन:14 को आमंत्रण यात्रा, 15 को भूमि पूजन, 20 हजार लोग जुटेंगे

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 17 फरवरी को एक विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे से नगर के रामलीला मैदान में होगा, जिसमें 15 से 20 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। आयोजन समिति 'वीर हनुमान हिन्दू सम्मेलन समिति, माधव नगर' ने कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की है। महानगर प्रचारक शेखर जी ने बताया कि बस्ती स्तर पर भी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम के लिए अब तक 5500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। सम्मेलन से पहले 14 फरवरी को सुबह 9 बजे एक आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। मातृ शक्ति, युवा शक्ति, सज्जन शक्ति और संत शक्ति सुबह 8:30 बजे तक कैला देवी मंदिर प्रांगण में एकत्रित होंगे। यह यात्रा कैला देवी मंदिर से शुरू होकर राजेंद्र विश्राम गृह, दुली मोहल्ला चौराहा, छोटी मंडी, राधाकृष्ण मंदिर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा और मटका वाली बिल्डिंग होते हुए वापस कैला देवी मंदिर पहुंचेगी। इसका उद्देश्य सकल हिंदू समाज को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है। आयोजन समिति के अनुसार, 15 फरवरी को रामलीला मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शास्त्री, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज और प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी का मार्गदर्शन मिलेगा। कवि सुदीप भोला भी मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कथा वाचन, भजन मंडली और ओजस्वी वक्तव्य शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। एक पत्रकार वार्ता में समिति सचिव संदीप जी, महानगर संघचालक प्रदीप जी, महानगर प्रचार प्रमुख ललित मोहन सक्सैना, कोषाध्यक्ष सुनील जी और नितिन राजौरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सम्मेलन में सहभागिता की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता की हत्या पर हाथरस में प्रदर्शन:रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने की सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग
    Next Article
    महिला ने गोमती एक्सप्रेस के आगे लेटकर दी जान:काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी, पहले भी दे चुकी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment