Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने कार में घुसकर ठग को जमकर पीटा:बोलीं- इसने मेरे पापा को मार दिया; कानपुर में 35 लोगों से 2 करोड़ ठगे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक महिला ने कार में घुसकर ठग को थप्पड़ जड़ें। इस दौरान वह चिल्लाती रही- इसने मेरे पापा को मार दिया है, मैं इसे नहीं छोड़ूंगी। लोगों ने किसी तरह महिला से ठग को छुड़ाकर पुलिस के हवाले किया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर करीब 35 कर्जदार थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ 12 लोगों ने शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक का नाम कृष्ण प्रकाश सिंघानिया है। उसने निवेश के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है। लोगों का कहना है कि उसने कई लोगों से पैसे लिए हैं। किसी का पैसा नहीं दिया। इससे नाराज होकर महिला ने उसकी पिटाई की। घटना शनिवार शाम चकेरी थाने के पास की है। पिटाई का वीडियो आज सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए वीडियो में क्या है? वीडियो में व्हाइट शर्ट पहने एक युवक कार में बैठा दिखाई दे रहा है। वहीं पैरट येलो रंग का सूट पहने एक महिला उसे पकड़कर थप्पड़ मारती नजर आती है। महिला कहती है कि आरोपी ने उसके पापा के खाते से 20 लाख रुपए निकलवाए हैं। इस पर वह कहता है कि 20 लाख रुपए नवनीत यादव के हैं। इसके बाद महिला कहती है- आपको शर्म नहीं आई? और फिर उसे थप्पड़ मारने लगती है। वह कार में चढ़कर भी युवक की पिटाई करती है। इस दौरान कार के आसपास खड़े लोग महिला को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार कहती रहती है कि वह उसे नहीं छोड़ेगी। पैसे मांगने पर आरोपी ने धमकाया शनिवार शाम आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया ने पीड़ितों को पैसे लौटाने के बहाने लाल बंगला में बुलाया था। इसी दौरान रास्ते में वह अपनी कार से जाते हुए पीड़ितों को मिल गया। पीड़ितों ने उसे रोककर अपने पैसे वापस मांगे। इस पर सिंघानिया ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इससे नाराज एक महिला कार के अंदर घुस गई और उसकी पिटाई करने लगी। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना के बाद रविवार दोपहर रवि प्रकाश, विपिन, शारदा और समरीन समेत करीब 12 लोगों ने केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया- चकेरी निवासी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया ने लोन दिलाने, जमीन, व्यापार और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब 35 लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। लोगों से कुल 2 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। पीड़ितों का कहना है कि कृष्ण प्रकाश सिंघानिया पिछले एक साल से उन्हें अपने घर के चक्कर लगवा रहा था, जबकि करीब 6 महीने से फरार चल रहा था। जब भी उससे पैसे वापस मांगे जाते, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता था। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख हड़पे शनि दीक्षित ने बताया- सिंघानिया ने मुझसे शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। करीब एक सप्ताह तक वह मेरे संपर्क में रहा, लेकिन इसके बाद अचानक गायब हो गया। हम ही उसे पकड़कर थाने लेकर आए हैं। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह की मदद नहीं की। इसके बावजूद अब तक हमारी ठीक से सुनवाई नहीं हो रही है। सस्ती कार दिलाने के नाम पर लिए पैसे समरीन फातिमा ने बताया- आरोपी ने मुझसे सस्ती कार दिलाने के नाम पर 3.5 लाख रुपए लोन और 1.5 लाख रुपए नकद लिए थे। पैसे लेने के बाद उसने न तो कार दिलाई और न ही रकम वापस की। जब भी रुपये वापस मांगती हूं, तो वह मेरी बेटी को उठवा लेने की धमकी देता है। प्लॉट दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपए लिए थे संगीता मिश्रा ने बताया- आरोपी पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। उसकी शिकायत करते-करते हम लोग परेशान हो गए। उसे पकड़ने का काम पुलिस को करना चाहिए था, लेकिन आखिरकार हमने ही उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। शनिवार को उसने पैसे देने के लिए बुलाया, लेकिन रुपए देने के बजाय उल्टा मारपीट करने लगा। इस दौरान मेरे कपड़े भी फट गए। पुलिस की कार्रवाई से मैं संतुष्ट नहीं हूं। मैंने प्लॉट के नाम पर उसे 13 लाख रुपए दिए थे, लेकिन न तो प्लॉट मिला और न ही पैसे वापस मिले। SSI भानू प्रताप सिंह ने बताया- आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------- ये खबर भी पढ़ेंः- खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE टर्मिनल पर भारतीय जहाज में तेल भरते वक्त हमला:भारत सरकार बोली- स्टाफ सुरक्षित, शिप भी रवाना; इजराइल पर ईरान का मिसाइल अटैक
    Next Article
    IITBHU में सिंगर दर्शन रावल का लाइव शो:कमरिया गाने पर स्टूडेंट्स ने खूब डांस किया, 3 हजार आईआईटीयंस पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment