Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने लड़के को 35 सेकंड में 37 चप्पलें मारीं,VIDEO:अलीगढ़ में पति ने बाइक से खींचकर जमीन पर पटका, पत्नी लगातार पीटती रही

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में छेड़छाड़ से परेशान महिला ने लड़के को सरेआम 35 सेकंड में 37 चप्पल मारे। पति ने पहले उसे बाइक से खींचकर सड़क पर गिराया। फिर उसका दोनों हाथ पकड़ा। पत्नी उसके सिर-चेहरे और सीने पर लगातार चप्पल मारती रही। महिला जब चप्पल मारते-मारते थक गई, तो उसके सीने पर पैर से मारने लगी। पति-पत्नी ने लड़के को सड़क पर घसीटा और घूसे भी मारे। पिटाई के दौरान पुलिसकर्मी खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। कुछ देर बाद सभी को थाने लेकर गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना रविवार दोपहर गंगीरी कोतवाली गेट के ठीक सामने की है। 2 तस्वीरें देखिए… वीडियो में जो दिख रहा, वो पढ़िए… घटना का 52 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक आदमी एक लड़को को गिराकर उसका दोनों हाथ पकड़ा है। जबकि लाल साड़ी में उसकी पत्नी लड़के के मुंह और सिर पर लगातार चप्पल मार रही है। इस दौरान पति उससे कहता है- मार इसे चप्पल से। पीड़ित लड़के ने सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहन रखी है। महिला उसे लगातार मारती दिख रही है। महिला उसके सिर, गर्दन, सीने और पीठ पर लगातार चप्पल मारती रही। बीच-बीच में महिला उसे लात से भी मारती है। पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके उसे छुड़ाया। इसके बाद पुलिस युवक और महिला के पति को थाने ले गई। वहीं, महिला भी अपने बच्चे को लेकर थाने गई। अब पढ़िए पूरा मामला… महिला के चरित्र पर लड़का सवाल उठा रहा था गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया- मेरे गांव का ही एक लड़का और उसका भाई लंबे समय से मुझे परेशान कर रहे थे। वह लगातार मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे थे। इसी वजह से मैं रविवार को अपने पति के साथ कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाइक से खींचकर जमीन पर पटका वहां पर मौजूद लोगों ने बताया- जैसे ही वह कोतवाली के बाहर चौराहे पर पहुंची, तो आरोपी युवक बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इस पर महिला के पति ने दौड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक को जमीन पर पटक कर बुरी तरह पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि, काफी देर तक युवक की पिटाई जारी रही और तभी पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद युवक और महिला के पति को थाने ले जाया गया। शांतिभंग के आरोप में युवक को थाने ले जाया गया सीओ संजीव तोमर ने बताया कि युवक की हरकतों से परेशान महिला ने उसे पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस लड़के को बचाकर थाने ले गई। महिला ने अभी तक शिकायत नहीं दी है। इसलिए फिलहाल लड़के के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद बाकी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… CRPF जवान ने सिपाही बहन के प्रेमी को काट डाला, इटावा में UPSC छात्र को बहाने से कार में बिठाया, पीटा फिर गोली मारी इटावा में CRPF जवान ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की CRPF जवान की सिपाही बहन के साथ अफेयर था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का शनिवार को खुलासा किया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 5 साल की बच्ची ने मां को बचाया:हमलावरों ने कुत्ते से कटवाया, फिर भी 200 मीटर दौड़कर कोतवाली पहुंची
    Next Article
    भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक:युवा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 27 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment