Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पति, जेठ-देवर पर जानलेवा हमले का आरोप:रामपुर में पारिवारिक विवाद में भाई की कार तोड़ी, SP से शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक महिला ने अपने पति, जेठ, देवर और जेठानी पर जानलेवा हमला करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि जब उसका भाई उसे लेने आया, तो उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला गीता ने आरोप लगाया है कि उसके पति नरेश, जेठ मुकेश, जेठानी किरण और देवर रवि व राहुल उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। गीता के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। गीता ने बताया कि उसकी शादी थाना सवार क्षेत्र के बूढ़ी दढ़ियाल गांव में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। महिला का कहना है कि पहले उसके पति उसका साथ देते थे, लेकिन अब वे अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। महिला के अनुसार, जब उसका भाई उसे अपने साथ ले जाने के लिए आया, तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से पारिवारिक विवाद और बढ़ गया। शिकायती पत्र में महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, मारपीट के पीछे की ठोस वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के शिकायती पत्र पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संबंधित थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्वालियर रोड किनारे जल्द बनेगा नाला:कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सड़कों का लोकार्पण किया
    Next Article
    आगरा से कूड़ा उठाने में फूला नगर निगम का दम:लगभग 1400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया, दोपहर बाद तक पहुंचाया डलाबघर पर कूड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment