Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से कूड़ा उठाने में फूला नगर निगम का दम:लगभग 1400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया, दोपहर बाद तक पहुंचाया डलाबघर पर कूड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर सफाई कर्मचारियों की छुट्टी के कारण अगले दिन यानि गुरुवार को कूड़ा उठाने में नगर निगम का दम फूल गया। दोपहर बाद तक नगर निगम के वाहन शहर से कूड़ा उठाकर डलाबघर पर कूड़ा पहुंचाते रहे। ऐसे में कई जगहों पर दोपहर तक कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर लग गए। सड़कों पर कूड़ा फैला रहा। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने लगभग 1500 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया। आगरा नगर निगम के 100 वार्डों में हर रोज लगभग 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। होली पर सफाई कर्मचारियों की छुट्टी थी। हालांकि छुट्टी के बावजूद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने 3 मार्च को कूड़ा उठाया था। 4 मार्च को होली खेली गई, इसके चलते सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए। ऐसे में शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। 5 मार्च को सुबह से ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ियां शहर में घूमने लगीं। इधर, शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कूड़े के ढेर और बढ़ गए। सुभाष नगर, अलबतिया रोड, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, शाहगंज, बल्केश्वर आदि लगभग 25 जगहों पर दोपहर बाद कूड़ा उठ सका। दो दिन तक कूड़ा एकत्रित होने के कारण कूड़ के ढेर सड़क पर फैल गए। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हुई। होली पर घरों से अतिरिक्त कूड़ा निकला। इससे नगर निगम को गुरुवार को कूड़ा उठाने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि आगरा निगम का एत्मादपुर क्षेत्र में डंपिंग जोन है। नगर निगम यहीं पर शहर से कूड़ा को एकत्रित करके विभिन्न वाहनों के माध्यम से यहां तक पहुंचाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने पति, जेठ-देवर पर जानलेवा हमले का आरोप:रामपुर में पारिवारिक विवाद में भाई की कार तोड़ी, SP से शिकायत
    Next Article
    बलिया के बीएसएफ जवान का निधन:गुरुग्राम में 95वीं बटालियन में तैनात थे, दोहरीघाट पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment