Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला पुलिस कर्मी ने की श्रद्धालु की पिटाई:बांके बिहारी मंदिर पर 25 सेकंड में मारे 8 थप्पड़, कॉलर पकड़ कर खींचा, मां चीखती रही छोड़ दो

    1 day ago

    1

    0

    बांके बिहारी मंदिर पर महिला पुलिस कर्मी ने एक श्रद्धालु की पिटाई कर दी। मंदिर के VIP गेट के पास हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला पुलिस कर्मी एक श्रद्धालु युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही हैं। जबकि वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी उसकी कॉलर पकड़े हुए हैं। 56 सेकंड का यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है जो सोमवार को वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 4 नंबर गेट का है मामला बांके बिहारी मंदिर के 4 नंबर गेट के पास VIP वेटिंग एरिया बनाया हुआ है। यहां परिवार के साथ आया एक श्रद्धालु युवक घुस गया। जिसको लेकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद वहां तैनात महिला पुलिस कर्मी अचानक युवक पर नाराज हो गईं। उन्होंने युवक का कॉलर पकड़ा और VIP वेटिंग एरिया से बाहर लेकर आ गई। जहां उन्होंने युवक पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए। इस दौरान साथ में खड़ा पुलिस कर्मी उसके हाथ को मोड़ता है। जबकि अन्य पुलिस कर्मी वहां खड़े दिखाई दे रहे हैं। मां लगाती रही छोड़ने की गुहार महिला पुलिस कर्मी ने युवक पर 25 सेकंड में 8 थप्पड़ मारे। इस दौरान युवक की मां छोड़ने की गुहार लगाती रही। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु भी छोड़ने के लिए कह रहे थे। लेकिन पुलिस कर्मी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। मारपीट के दौरान जब वहां अधिक श्रद्धालु एकत्रित हुए तो 3 पुलिस कर्मी उसे खींचते हुए अपने साथ ले गए। श्रद्धालु युवक के साथ मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो के बाद एक बार फिर बांके बिहारी मंदिर पर तैनात पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। VIP दर्शन के नाम पर यह पुलिस कर्मी मनमानी पर उतारू हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला जेल से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड का एक्सीडेंट:फिरोजाबाद में सिर में गंभीर चोट, आगरा रेफर; ककरऊ कोठी के पास हादसा
    Next Article
    अलीगढ़ में एसएसपी ने 10 उपनिरीक्षकों का किया ट्रांसफर:कानून व्यवस्था में सुधार के लिए जारी किए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment