Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला जेल से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड का एक्सीडेंट:फिरोजाबाद में सिर में गंभीर चोट, आगरा रेफर; ककरऊ कोठी के पास हादसा

    19 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रविवार रात जिला जेल से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना थाना दक्षिण क्षेत्र में ककरऊ कोठी और शनिदेव मंदिर के बीच हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। घायल होमगार्ड की पहचान सोहराज सिंह पुत्र करन सिंह निवासी हिमायूंपुर अलीनगर, नगला पचिया, थाना दक्षिण के रूप में हुई है। वह रविवार रात जिला जेल से ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल होमगार्ड को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नवीन जैन ने बताया कि सोहराज सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें कोई अन्य वाहन शामिल था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल के इलाज की व्यवस्था में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भोर से ही तेज बारिश:दिनभर छाए रहेंगे बादल, शहर के कई इलाकों में लगा पानी
    Next Article
    महिला पुलिस कर्मी ने की श्रद्धालु की पिटाई:बांके बिहारी मंदिर पर 25 सेकंड में मारे 8 थप्पड़, कॉलर पकड़ कर खींचा, मां चीखती रही छोड़ दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment