Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली- पीड़िता ने बताई रेप की कहानी:डॉक्टर ने काम पर बुलाया, कमरे में बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, पीरिएड्स न आने से डरा, अबॉर्शन किया

    7 hours ago

    1

    0

    मोहाली में युवती से रेप के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पीड़िता के परिजन का आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करवाई थी। तब से अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उस आरोपी के रसूख और राजनीतिक पहुंच के चलते उस पर कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी क्लिनिक बंद कर फरार है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। इस पूरे हंगामे के बीच पहली बार युवती के साथ रेप की FIR की कॉपी भी सामने आई है। इसके मुताबिक, आरोपी ने युवती को अपने घर में काम के लिए रखा था। एक दिन जब घर में कोई नहीं था, तब युवती को कमरे में जबरदस्ती घसीटा और गेट बंद कर उसके साथ रेप किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अनगिनत बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को पीरियड नहीं आए तो उसकी जांच करवाकर पहचान वाली नर्स से उसका उसका अबॉर्शन करवा दिया। इससे जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में जांच के दौरान पूरी वारदात का खुलासा हुआ। विस्तार से पढ़िए, FIR में क्या-क्या लिखा… परिजन का आरोप- पुलिस आरोपी को अरेस्ट नहीं कर रही परिजन का आरोप है कि FIR दर्ज हुए करीब डेढ़ महीना बीत गया, इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार नहीं किया। परिजन का कहना है कि आरोपी पेशे से एक डॉक्टर है। वह अपना क्लिनिक चलाता है। आरोपी महिला भी उसके यहां काम करती है। परिजन का आरोप है कि पुलिस उस आरोपी के रसूख के चलते उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। जबकि, वह लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को परिजन ने चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। SHO बोले- आरोपी को गिरफ्तार करने का समय दो वहीं, लालड़ू थाने के SHO योगेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अबॉर्शन कराने वाली महिला चरणजीत कौर को अरेस्ट कर लिया है। जबकि, आरोपी गुरजंट सिंह अभी फरार है। उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की है कि आरोपी को अरेस्ट करने के लिए थोड़ा टाइम दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा IT सेल से मालवीय बाहर, केमिस्ट्री प्रोफेसर म्हस्के संभालेंगे:नितिन नवीन की टीम में राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक; यूपी से दो मुस्लिम चेहरे
    Next Article
    चंडीगढ़ के होमगार्ड को निहंग ने 3 थप्पड़ मारे, VIDEO:मोहाली बॉर्डर पर डोरी से खींचा, गालियां भी दी; जवान हाथ जोड़ता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment